BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
22-Jul-2022 10:24 AM
SEOHAR: सालियों को जीजा की आधी घरवाली कहा जाता है। लेकिन बिहार के शिवहर में जीजा ने अपनी ही साली को पत्नी बना लिया। वहीं, जब सास इसका विरोध करने आई तो युवक ने ऐसा काम किया, जिसकी उम्मीद न तो सास को थी और न ही साली को। दरअसल, युवक ने अपनी ही साली की किडनैपिंग कर ली और उसके साथ शादी रचा ली।
जब सास घटना का विरोध करने आई तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला जिले के पिपराही थाना इलाके का है। घटना के बाद घायल सास थाने पहुंची और दामाद के खिलाफ बेटी की किडनैपिंग और अपने साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
थाने पहुंचकर सास ने अपने दामाद मो. आलमगीर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि चार दिन पहले उसका दामाद उसके घर आया। इसी दौरान वह अपनी साली को लेकर फरार हो गया। बेटी के गायब होने पर महिला को अपने दामाद पर ही शक हुआ। महिला जब बेटी खोजने दामाद के घर हिरम्मा थाना के रूपवारा गांव गई तो बेटी वहां नहीं थी। जीजा ने साली से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वहीं, सास ने दामाद के अलावा उसके पिता मो जहांगीर समेत उसकी मां हसीना खतून, भाई सलमान और अन्य परिजनों के खिलाफ पिपराही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।