ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / crime / Instagram love story : राजस्थान की नाबालिग को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 1476...

Instagram love story : राजस्थान की नाबालिग को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 1476 किमी सफर तय कर पहुंची जमुई

Instagram love story : इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई एक अनोखी प्रेम कहानी ने उस वक्त सबको चौंका दिया जब राजस्थान की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए 1476 किलोमीटर दूर बिहार के जमुई पहुंच गई। यह मामला सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच बढ़ी है |

06-Apr-2025 07:13 PM

By First Bihar

Instagram love story :राजस्थान की एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के जमुई जिले के गादी कटौना गांव के एक युवक से प्रेम हो गया। युवक लुधियाना में रहता था और दोनों की दोस्ती करीब दो साल पहले हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसी बीच, लड़की ने मजाक में अपनी मां से घर छोड़ने की बात कही और फिर सच में घर से निकल गई। वह पहले लुधियाना पहुंची और फिर युवक के साथ उसके गांव जमुई आ गई।


यह मामला मलयपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जब लड़की की मां ने कोटा के महावीर नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। महावीर नगर थाने से हेड कांस्टेबल विश्राम मीणा और कांस्टेबल संजू कुमारी ने जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद से मिलकर जानकारी साझा की। इसके बाद एसपी ने मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


राजस्थान और मलयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गादी कटौना गांव में छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में मलयपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश सिंह, रामानुज सिंह, महिला सिपाही वंदना कुमारी और राजस्थान पुलिस की अहम भूमिका रही। बरामदगी के बाद लड़की को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया, जो उसे उसके परिवार के पास लेकर गई। इस मामले में पुलिस की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई की खूब सराहना हो रही है, जिससे नाबालिग लड़की को सुरक्षित वापस उसके घर पहुंचाया जा सका।