मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
01-Mar-2021 03:22 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: एक युवक को लव मैरिज करना काफी महंगा पड़ गया। युवक से नाराज परिजनों ने बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। सरेआम हो रही मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने इस झगड़े को शांत कराया जिसके बाद थाना के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया।
दंपत्ति के साथ परिजनों की मारपीट का मामला पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र का है जहां थाना से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट की यह घटना हुई। काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
क्या है पूरा मामला?
पटना सिटी के धावलपुरा इलाके के रहने वाले आनंद कुमार की पिटाई कर रहे परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पूर्व अपनी भाभी का पैसा चुराने के बाद वह फरार हो गया था। घर से भागने के बाद उसने पटनासिटी के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर ली और फतुहां में किराये के मकान में रहने लगा। इस बात की सूचना जब युवक के परिजनों को लगी तब सभी फतुहां पहुंचे और आनंद को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगे। जब उसने घर जाने से इनकार कर दिया तो परिजन उसे जबरन फतुहां थाना ले जाने लगे। पति को थाना ले जाते देख उसकी पत्नी को रहा नहीं गया। मौके पर पहुंची पत्नी अपने उसे परिजनों से छुड़ाने लगी। ऐसा करने पर युवक के परिजनों ने मिलकर युवक और उसकी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह आस पास के लोगों ने मामले को शांत कराया जिसके बाद थाने के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया।