बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
12-Feb-2021 08:11 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की रहती है और लोग भी उनसे न्याय की उम्मीद बनाए रखते हैं लेकिन औरंगाबाद में जो मामला सामने आया है उससे कही न कही पुलिस की कार्यशैली पर ही सवालियां निशान खड़े हो रहे है। पीड़ित दो महिलाओं ने अम्बा थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान की कार्यशाली पर सवाल खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष पर गांव के ही एक शख्स मंजूर आलम को संरक्षण देने का आरोप महिलाओं ने लगाया है। इस संबंध में परता नावाडीह गांव की जुबैदा खातुन और सलमा खातुन ने राज्य महिला आयोग, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर 23 मार्च को शहीद चौक पर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह किए जाने की धमकी दी है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है। अम्बा थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान से मिलीभगत कर गांव के ही मंजूर आलम ने उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार ने एसपी सुधीर कुमार पोरिका से मुलाकात की और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित परिवार ने एसपी से इंसाफ की मांग की। एसपी ने पीड़ित पक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले की गहनता से जांच की बात कही। पीड़ित परिवार पर किसी तरह का अन्याय नहीं होगा इस बात का आश्वासन एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने दी।