ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / crime / बिहार : पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर की बेटी की हत्या,...

बिहार : पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर की बेटी की हत्या, पंचायत ने मामले को रफादफा किया लेकिन पुलिस ने दबोचा

16-Aug-2021 07:45 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक छात्रा की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने कर दी। हैरत की बात यह है कि पंचायत ने छात्रा की हत्या के मामले को रफा-दफा भी कर दिया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण हत्या के इस मामले में अब छात्रा के पिता श्रवण दास और उसकी सौतेली मां पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह पूरा मामला जिले के सकरा थाना इलाके के रायपुर दुबहा गांव का है। गांव की एक छात्रा करीना कुमारी जिसकी उम्र 13 साल थी, उसकी हत्या हो गई। पंचायत में मामला पहुंचा तो उसे रफा-दफा कर दिया गया लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रा की सौतेली मां पूजा और उसके पिता श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा शायद नहीं हो पाता अगर छात्रा के ननिहाल के लोगों से पुलिस में केस दर्ज नहीं किया होता। मृतक छात्रा का ननिहाल समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना इलाके में है। छात्रा की नानी राजमदनी देवी ने इस मामले में केस दर्ज कराया जिसके बाद मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीएसपी मनोज पांडे में छापेमारी की और इस मामले में छात्रा के पिता और उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत के बाद उसके ननिहाल के लोगों ने गांव पहुंचकर हंगामा किया था लेकिन पंचायत ने इस मामले को रफा-दफा कर दिया। पंचों ने मृतिका के छोटे भाई के नाम पर जमीन लिखने का फरमान सुनाते हुए इस मामले को रफा-दफा कर दिया। हत्या का आरोपी पिता इसके लिए तैयार भी हो गया था। इसके बाद छात्रा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद जब पुलिस से पंचायत करने वाले लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। इन सभी के ऊपर एक्शन लिया जा सकता है।