ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / crime / पटना के इंजीनियर की होटल में संदिग्ध मौत, दोस्तों ने दिया ड्रग्स का...

पटना के इंजीनियर की होटल में संदिग्ध मौत, दोस्तों ने दिया ड्रग्स का ओवरडोज !

05-Feb-2020 07:51 AM

PATNA: राजधानी पटना के रहने वाले एक इंजीनियर की झारखंड के जमशेदपुर में संदिग्ध मौत हो गई है. अशोक विहार कॉलोनी वाचतपति नगर के रहने वाले 29 साल के कुमार मंगलम की मौत से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने उसके मर्डर की आशंका जताई है.


कुमार मंगलम अपने एक दोस्त की शादी में जमशेदपुर गया था. बारातियों को होटल सागर और ओयो स्पैक एंड स्पैन होटल में ठहराया गया था. बारात निकलने से पहले दोस्तों के साथ मिलकर मंगलम ने बहुत शराब पी ली थी. जिसके कारण वो होटल में ही रूक गया और बारात नहीं गया.बारात से लौटने के बाद उसके दोस्त जब होटल में पहुंचे तो सबके होश उड़ गये. मंगलम की मौत हो चुकी थी. उसके मुंह से झाग निकल रहा था, कान और होंठ नीले पड़ गए थे.


आशंका है कि मंगलम को उसके दोस्तों ने ही ड्रग्स का ओवरडोज दिया था. जिसके उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. मृतक के पेट में मिले अवशेष को पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. संदिग्ध मौत के कारण पुलिस ने मृतक के वेसरा समेत अन्य चीजें जांच के लिए मांगी है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. मंगलम रांची के नामकुम के रहने वाले रोहित लाल सहदेव की शादी में शरीक होने के लिए पटना से जमशेदपुर गया था. बताया जा रहा है कि होटल पहुंचने के बाद मंगलम ने अपनी होने वाली सास से फोन पर बातचीत की थी और उन्हें शादी की डेट फिक्स होने की जानकारी दी थी. मंगलम की शादी रांची के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक शिव मंगल मिश्रा की बेटी रोमा से होने वाली थी. दोनों का इंगेजमेंट पिछले साल हुआ था.