ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

Bihar Crime News: पटना की महिला DSP का पर्स काटकर ले भागी लेडी गैंग, चलती ऑटो में कर दिया बड़ा खेल; सुरक्षा पर उठे सवाल

Bihar Crime News: महिलाओं के गैंग ने पटना में तैनात महिला DSP रेखा सिंह का पर्स काट लिया. बाजार से ऑटो में घर जाने के दौरान यह वारदात हुई. इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

Bihar Crime News

14-Dec-2025 02:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उनमें अब पुलिस का भी खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ अपराधी अब पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बदमाशों ने पटना में तैनात एक महिला डीएसपी का पर्स काटकर ले भागे।


दरअसल, पटना में सीआईडी की डीएसपी रेखा सिंह के साथ शुक्रवार को बड़ी वारदात हो गई। डीएसपी रेखा सिंह गयाजी में खरीदारी करने के बाद घर लौटने के लिए ऑटो पर सवार हुई थीं, तभी दो तीन महिला उसी ऑटो में सवार हुईं। कुछ दूर जाने के बाद महिलाएं ऑटो से उतर गईं। कुछ दूर जाने के बाद जब डीएसपी की नजर उनके पर्स पर पड़ी तो वह हैरान रह गईं।


डीएसपी रेखा सिंह का पर्स कटा हुआ था। पर्स में रखे पांच हजार रुपए और अन्य कागजात गायब थे। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली थाने को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस महिलाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है हालांकि इसमें अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।


इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेब कतरी का शिकार हो सकती हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है। बता दें कि डीएसपी रेखा सिंह मूल रूप से गया बैरागी की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना सीआईडी में पदस्थापित हैं।