ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Crime News: पटना सिटी में लूट की साजिश नाकाम, तीन हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

Crime News: पटना सिटी में लूट की साजिश नाकाम, तीन हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

Crime News: पटना सिटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो घटनाओं में पुलिस ने हथियारों के साथ अपराधियों को धर-दबोचा, जिससे इलाके में राहत की सांस ली गई है।

13-Apr-2025 04:12 PM

By First Bihar

Crime News:  पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को दबोच लिया है। यह कार्रवाई पटना सिटी के भद्र घाट मोड़ और डंका इमली के पास की गई, जहां से पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है।    


ASP पटना सिटी अतूलेश झा ने जानकारी देते हुए बताया कि भद्र घाट मोड़ के पास दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जिनके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। 


वहीं दूसरी ओर, डंका इमली के पास से एक ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला है। जांच में सामने आया कि यह ऑटो चालक रात के समय सवारी के नाम पर लोगों को सुनसान इलाकों में ले जाकर हथियार के बल पर लूटपाट करता था। पटना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इनसे और मामलों की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।