बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Nov-2022 07:25 AM
PATNA : बिहार में अब तत्काल टिकट के लिए गोलियां चलने लगी है। घटना दानापुर रेलमंडल के बिहटा स्टेशन की है। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया। घायल शख्स का भाई भी मारपीट के दौरान ज़ख्मी हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर रेलवे और बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी मौके से भाग निकला था। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को बिहटा के रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है अउ जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
घायलों में बिहटा के लई के स्वर्गीय मोहम्मद जफर इकबाल खान के 25 साल के बेटे मोहम्मद मोदरिस और 21 साल के बेटे मोहम्मद मोज्जामिल शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ रविवार को बिहटा स्टेशन के टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट देने के लिये लंबी लाइन लगी हुई थी। अचानक वहां मुंह में गमछा बांधे 6 लोग पहुंचे और लाइन में लगे मोहम्मद मोदरिस को धक्का देकर खुद टिकट लेने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मोहम्मद मोदरिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब अपराधी ने मोहम्मद मोदरिस को गोली मार दी और फिर खुद मौके से भाग निकला।