अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
27-Jul-2021 10:00 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशा करने वालों की कमी नहीं है। शराब शौकीन वर्दी वालों की कहानी अक्सर सामने आती रहती है। ताजा मामला पटना के एक दारोगा जी का है, जो शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गए थे। उनके सीनियर अधिकारी को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल दारोगा जी को उसी थाने की हाजत में बंद कर दिया गया जिस थाने में उनकी ड्यूटी थी।
मामला पटना के परसा बाजार थाने का है। यहां तैनात एक दारोगा उमेश मिश्रा रविवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचे थे। थाने पहुंचने के बाद दरोगा जी मस्ती से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उमेश मिश्रा के नशे में होने की जानकारी इलाके की ट्रेनी डीएसपी प्रिया ज्योति को लग गई। फिर क्या था कि डीएसपी प्रिया ज्योति थाने पहुंची। उन्होंने पहले दारोगा उमेश मिश्रा का नशा उतरा और फिर उसके बाद इसकी जानकारी पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा को दी।
पटना एसएसपी ने तत्काल ट्रेनी डीएसपी को यह निर्देश दिया कि वह दारोग़ा को गिरफ्तार करवाएं। दारोगा उमेश मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार कर थाने के हाजत में ही बंद कर दिया गया। दरोगा जी का नशा अब तक उतर चुका था। रात भर मिन्नत आरजू करते रहे, अपनी गलती के लिए माफी मांगते रहे लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। आखिरकार सोमवार के दिन दारोगा जी को जेल भी भेज दिया गया।