Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
22-Jan-2022 07:01 AM
PATNA : राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है, इस बात की पुष्टि एक बार फिर शुक्रवार की दोपहर हो गई। शुक्रवार की दोपहर आधा दर्जन अपराधियों ने पटना के बाकरगंज इलाके में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और 14 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी के साथ-साथ 13 लाख रुपए लूट लिए। लूट की वारदात के बाद पटना के सर्राफा कारोबारियों में खासा आक्रोश है। घटना के विरोध में आज पटना का सराफा बाजार बंद रहेगा।
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि जब तक पुलिस लूटे गये सोने को बरामद नहीं कर लेती, बाकरगंज की सारी दुकानें बंद रहेंगी। हम पुलिस प्रशासन से ज्वेलरी कारोबारियों को सुरक्षा देने करने की मांग करते हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनके सदस्य पूरे राजधानी में मौजूद हैं। इस घटना का जमकर विरोध किया जाएगा। दूसरे संगठनों से भी इस संबंध में समर्थन मांगा जाएगा।
ज्वेलरी शॉप में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की उम्र ज्यादा नहीं थी। यह सभी 18 से 25 के बीच के थे। बातचीत के दौरान अपराधियों ने किसी लोकल भाषा का इस्तेमाल भी नहीं किया। एक अपराधी ने लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। दुकानदार के मुताबिक एक लुटेरे की उम्र 18 साल थी। इसी ने सबसे पहले पिस्टल तानी थी, जबकि एक अपराधी की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। हालांकि उनके मास्क पहने होने के कारण चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। पुलिस की मानें तो इस गिरोह में कम उम्र के अपराधी शामिल हैं। लुटेरों को दबोचने का प्रयास जारी है।