Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
28-Nov-2019 09:11 AM
PATNA: राजधानी पटना में आए दिन मनचलों की हरकतों से परेशान लड़कियों ने उन्हें अच्छे से सबक सीखा दिया है. छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने रोड छाप मजनूओं की जमकर कुटाई की है. दरअसल बिहटा के देवकुली-मूसेपुर रोड से गुजरने वाली छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से लफंगे छेड़खानी कर रहे थे. लड़कियों को देखकर मनचले उनपर अश्लील कमेंट करते थे. वॉर्निंग देने के बाद भी लड़के सुधरने को तैयार नहीं थे.
जिसके बाद लड़कियों ने उन्हें अच्छे से सबक सिखा दिया. बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे जब चार छात्राएं पैदल रोड पार करके अपने घर मूसेपुर जा रही थी, तभी लेदर फैक्ट्री के पास पहुंचने पर लफंगों की टोली बाइक से वहां पहुंच गई और उनसे छेड़खानी करने लगे. जिसके बाद लड़कियों के सब्र का बांध टूट गया और चारों लड़कियों ने अच्छे से लड़कों की क्लास लगाई.
लड़कियों ने मनचले पर हमला बोल दिया. लड़कियों ने रास्ते पर पड़े ईंट-पत्थर को उठा-उठाकर लड़कों पर बरसाया और शोर मचाया. लड़कियों ने ईंट-पत्थर मारकर मनचलों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया. लड़कियों की बहादूरी को देखकर आस-पास के लोग भी उनके सपोर्ट में वहां आ गये जिसके बाद बाइक छोड़कर मनचले जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. लड़कों की बाइक जब्त करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.