Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
13-Sep-2022 12:12 PM
PATNA : पटना की दो लड़कियों को घर छोड़कर भागना भारी पड़ गया है। ये दोनों घर से भागकर अपनी एक दोस्त के यहां चली गई। पहले ये लड़कियां दो दिनों तक अपनी दोस्त के घर रुकी। बाद में सहेली उन्हें वापस लौट जाने की नसीहत देने लगीं, जिसके बाद दोनों लड़कियों ने कहा कि हमारे ठहरने की व्यवस्था कहीं और करा दो। फिर क्या था ! सहेली ने उनकी बात मानते हुए एक होटल में दोनों के ठहरने का इंजाम कर दिया। लेकिन, यहां इनके साथ जो हुआ उसकी उम्मीद दोनों में किसी ने नहीं की थी।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ दोनों लड़कियां पिछले 6 सितम्बर से ही अपने घर से गायब थीं। 9 सितंबर को परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद एएसपी प्रांजल और थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किडनेपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों को राजगीर से बरामद किया।
नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी है। लड़कियों की दोस्त ने दीघा पोलसन के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह से बात कहकर दोनों को होटल में ठहरने का इंतज़ाम कराया था। इसी बीच सुधीर सिंह ने दोनों को दानापुर के सैनिक कालोनी स्थित होटल लोटस इन में ले गए। इसी बीच सुधीर और राकेश कुमार ने दोनों लड़कियों को अपने हवस का शिकार बना लिया।
पुलिस ने दीघा पोलसन के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह, नकटा दियारा के राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा कई अन्य गिरफ्तारियां भी हुई है, जिसमें होटल मालिक गौरी शंकर, बिक्रम के अंधा चौकी के प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार शामिल हैं।