बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
08-Mar-2021 08:09 AM
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल साबित हो रही है.
ताजा मामला मोतिहारी के छतौनी थाना इलाके के बरियारपुर के पास की है, जहां अपराधियों ने पटना के कारोबारी को गोली मार दी. मिली जानाकीर के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने पटना के कारोबारी को गोली मार दी. घायल कारोबारी की पहचान पटना के न्यू कॉलोनी निवासी विनय कुमार के रुप में की गई है. विनय का पटना के खजांची रोड में स्टेशनरी की दुकान है.
गोली विनय के दाहिने हाथ को बेधती हुई सीने में जा लगी. वारदात के वक्त गाड़ी में एक उनके दोस्त बाढ़ निवासी नंदकुमार भी सवार थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि कारोबारी मोतिहारी में संबंधी के घर से कार से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मार दी.गोली लगने के बाद भी विनय ने हिम्मत नहीं हारी और खुद कार ड्राइव करते हुए अस्पताल पहुंचे.इसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. नंदकुमार के अनुसार अपराधियों ने पांच चक्र गोलियां चलाई है. गोलीबारी में कार के शीशे चकनाचुर हो गए.
घटना के संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि कारोबारी को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है. सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.