बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
30-May-2023 10:43 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई. जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने फौरन स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की जांच के साथ-साथ प्लेटफार्म की भी जांच की. खास तौर पर यात्रियों के बैग एंड बैगेज की जांच की गई.
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी RPF को फोन पर मिली. जिसके बाद पटना जंक्शन ने आरपीएफ पोस्ट को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरे पटना जंक्शन की जांच की.
पटना जंक्शन पर जांच 1 से लेकर 10 नंबर प्लेटफाॅर्म के सभी जगहों पर की गई, जो रात के 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक जांच चली. वहीं, सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान किसी तरह का संदिग्ध या फिर कोई सामान की बरामदगी नहीं होने की जानकारी मिली है.
वहीं इस मामले में रेल DSP हेड क्वार्टर सुशांत रेल डीएसपी लॉयन ऑर्डर JRF समेत कई अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. यह धमकी भरा कॉल सहरसा से आया है. पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है.