ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Patna Crime News: पटना में केंद्रीय जांच एजेंसी के फर्जी पहचान पत्र के साथ दो युवक गिरफ्तार, संदिग्धों से पूछताछ जारी

Patna Crime News: पटना में केंद्रीय जांच एजेंसी के फर्जी पहचान पत्र के साथ दो युवक गिरफ्तार। हवाईअड्डा थाना पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल और फर्जी आईडी बरामद की, पूछताछ जारी है।

05-Dec-2025 04:18 PM

By Ganesh Samrat

Patna Crime News: पटना की हवाईअड्डा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी के फर्जी पहचान पत्र लेकर शहर में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार का है, जब हवाईअड्डा थाना को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का सदस्य बताकर पटना एयरपोर्ट के आसपास सक्रिय हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल एयरपोर्ट पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी कर पूछताछ शुरू की।


पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास से कथित केंद्रीय जांच एजेंसी का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया। साथ ही, एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई जिस पर एजेंसी का फर्जी लोगो लगाया गया था। पुलिस के अनुसार यह लोगो और आईडी कार्ड दोनों ही नकली पाए गए।


पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। हवाईअड्डा थाना द्वारा उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और कहीं किसी ठगी या अन्य अपराध में शामिल तो नहीं।


इस मामले में सचिवालय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-01) डॉ. अनु कुमारी ने कहा कि दो व्यक्तियों के पास से फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी का पहचान पत्र और लोगो लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस ने कहा है कि एयरपोर्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।