Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
08-Dec-2022 12:18 PM
PATNA : फेसबुक पर विवाद हुआ तो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। खबर राजधानी पटना से है, जहां एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। मृतक के सीने और चेहरे पर गोली मारी गई है। घटना के बाद युवक को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना फतुहा पुलिस अनुमंडल के गोविंदपुर की है। यहां फेसबूकिया विवाद को लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि मुझे कॉल आया कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। मैंने देखा कि उसके सीने और चेहरे पर दो गोलियां लगी थी। खुसरूपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतुहा सीएससी भेज दिया। वहीं, फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
मृतक सुजीत कुमार के पिता संजय कुमार ने बताया कि फेसबुक पर हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। हत्या करने वाले लोग कुर्था के बताए जा रहे हैं। उन्होंने पहले भी युवक को हत्या की धमकी दी थी। बदमाशों ने गोविंदपुर तपोस्थान के पास इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।