ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

संतान नहीं होने पर पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी की संदिग्ध मौत, सौतन और उसकी बहन पर हत्या का आरोप

शादी के 13 साल बाद जब पत्नी ने बच्चे को जन्म नहीं दिया तब पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली। लेकिन सौतन के आने के दो साल बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गयी। खेत से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

15-Jan-2025 03:01 PM

By First Bihar

patna crime news: पटना से सटे दानापुर में एक महिला की खेत से लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शाहपुर थानाक्षेत्र के मठियापुर में जब सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे तभी महिला की लाश पर उनकी नजर गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


खेत में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान लक्ष्मण राय की 35 वर्षीया सीमा देवी के रूप में हुई है। महिला की संदिग्ध मौत से परिजन काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका के भाई राकेश का कहना है कि उसकी बहन की शादी 13 साल पहले लक्ष्मण राय के साथ हुई थी। बाल बच्चा नहीं होने के कारण लक्ष्मण राय ने दो साल पहले ही दूसरी शादी कर ली थी। मृतका के भाई का आरोप है  कि छोटी सी छोटी बातों को लेकर उनकी बहन के साथ सौतन झगड़ा  करती थी। सौतन रेखा देवी और उसकी बहन खुशी ने मिलकर उनकी बहन सीमा देवी की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। 


वही इस संदिग्ध मौत पर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतका के नाक से खून जरूर निकल रहा था। आरोपी सौतन रेखा देवी और उसकी बहन खुशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है दोनों से पूछताछ की जा रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।