ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला

Home / crime / पटना एयरपोर्ट से गोल्ड स्मगलर अरेस्ट, फर्जी आधार कार्ड पर कर रहा था...

पटना एयरपोर्ट से गोल्ड स्मगलर अरेस्ट, फर्जी आधार कार्ड पर कर रहा था यात्रा

22-Nov-2020 07:16 AM

PATNA : पटना एयरपोर्ट से एक गोल्ड स्मगलर की गिरफ्तारी हुई है। फर्जी आधार कार्ड के जरिए सफर कर रहे इस गोल्ड स्मगलर को एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तख्त का नाम रिजवान है और यह फैजान के नाम से अपना फर्जी आधार कार्ड लेकर हवाई सफर कर रहा था। 


पटना एयरपोर्ट पर इसकी गिरफ्तारी सोने के साथ हुई है। कस्टम विभाग की टीम ने उसे सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा। जब रिजवान की जांच की गई तो उसके पास से दो आधार कार्ड मिले। इसके बाद तत्काल एयरपोर्ट थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रिजवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और उसके पास से जो दूसरा आधार कार्ड मिला है उसमें उसका पता दिल्ली का है। 


रिजवान इसके पहले फर्जी आधार कार्ड के जरिए कई हवाई यात्राएं कर चुका है। अहमदाबाद से पटना तक की यात्रा की उसने फर्जी आधार कार्ड पर ही की। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।