अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
26-Jul-2021 08:18 AM
PATNA : यूं तो यह माना जाता है कि अगर पत्नी मुसीबत में हो तो पति उसकी सुरक्षा करता है लेकिन अगर पति के साथ कोई हादसा हो जाए और पत्नी बहादुरी दिखाएं तो बात ही कुछ खास हो जाती है। राजधानी पटना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पटना की मीठापुर बस स्टैंड पर एक दिलचस्प वाकया हुआ। सिपारा के रहने वाले राजीव यादव मीठापुर बस स्टैंड से वैशाली के महुआ जाने के लिए बस पकड़ने आए थे। उन्हें छोड़ने के लिए पत्नी सोनी कुमारी भी साथ आई थी। राजीव बस स्टैंड पर लगी एक छोटी गाड़ी से महुआ जाने के लिए बैठ गया। गाड़ी खुलने के बाद राजीव के साथ गाड़ी के ड्राइवर और उसके सहयोगी लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बाईपास में राजीव का बैग और उसका मोबाइल फोन लेकर उसे उतार दिया।
इस घटना के बाद राजीव मायूस होकर अपने घर लौट आया। उसने सारी बात अपनी पत्नी सोनी को बताई। सोनी भी कहां मानने वाली थी। रविवार की दोपहर वह अपने पति के साथ मीठापुर बस स्टैंड पहुंच गई। सोनी उसी जगह पहुंची जहां उसने अपने पति को गाड़ी में बिठाया था। इसी दौरान सोनी की नजर एक लुटेरे पर जा पड़ी। सोनी ने उसका पीछा किया तो वह भागने लगा लेकिन साहस दिखाते हुए सोनी ने उस अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से धर दबोचा। बाद में लोगों ने उसकी जोरदार धुनाई कर दी।
लुटेरे के पास से राजीव का बैग और कपड़े मिले हैं। उसे जक्कनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि अब तक राजीव का पैसा और मोबाइल फोन बरामद नहीं किया जा सका है लेकिन अपने पति के साथ हुई लूट की घटना के बाद पत्नी ने जो साहस दिखाया वह वाकई एक मिसाल है।