कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
23-Jan-2025 10:49 PM
By First Bihar
bihar crime news: ओडिशा के राउरकेला स्थित सुंदरनगर के रहने वाले आईसक्रीम कारोबारी संदीप पांडेय का अपहरण उनके ससुराल में ही हो गया। बिहार के नवादा जिला स्थित चौधरी नगर मोहल्ले में संदीप पांडेय का ससुराल है। वो अपने ससुराल आए हुए थे कि तभी 21 जनवरी की दोपहर 12 बजे के करीब उन्हें अगवा कर लिया गया।
इस बात की जानकारी अगले दिन 22 जनवरी को दोपहर में उनकी पत्नी रेशमी साहू को हुई। रेशमी ने बताया कि उनके पति की दोस्ती चौधरी नगर मोहल्ले में रहने वाले मुकेश से हो गयी। मुकेश उनके पति को घुमाने गाड़ी से निकला था। मुकेश ने पति के फोन से यह सूचना दी कि उसके पति का अपहरण हो गया है। साढ़े पांच लाख देने के बाद उसे छोड़ देगा।
पीड़िता ने अपने ससुराल राउरकेला देवर के पास फोन लगाया और पूरी बात बतायी। जिसके बाद मुकेश द्वारा दिये गये दो अकाउंट नंबरों पर देवर ने दो लाख भेज दिया और भाई को छोड़ने की बात कही। लेकिन फिर साढ़े तीन लाख देने को कहा और पैसे लेकर आने को कहा गया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी.
जिसके बाद बताये गये स्थान पर पहुंचते ही पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। किडनैपर की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है। जो नवादा के कन्हाई नगर मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता अरुण कुमार सिंह काशीचक ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पति के घर लौटने से रेशमा काफी खुश है।