ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

New Motor Vehicle Fines 2025: लहरिया कट बाइक चलाने वाले हो सावधान...पकड़े जाने पर देना होगा इतना जुर्माना

New Motor Vehicle Fines 2025: अगर आप भी तेज रफ्तार और लहरिया कट मारकर बाइक चलाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए! नए मोटर व्हीकल एक्ट 2025 के तहत ट्रैफिक नियमों को और सख्त बना दिया गया है।

18-Mar-2025 06:43 PM

By First Bihar

New Motor vehicle fines : अगर आप भी तेज़ रफ़्तार में स्टाइल मारकर गाड़ी चलाते हैं या नियमों की अनदेखी करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। New Motor Vehicle Fines 2025 के तहत ट्रैफिक नियमों को और कड़ा कर दिया गया है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, सिग्नल जम्पिंग या नशे में वाहन चलाने पर भारी जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। नए नियम 1 मार्च 2025 से लागू हो चुके हैं, इसलिए सड़क पर निकलने से पहले इन्हें जानना बेहद जरूरी है।

नए नियम और भारी जुर्माने:

अगर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो 1000 रुपये का जुर्माने के साथ 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो सकता है। पहले यह फाइन मात्र 100 रुपये था। और अब ट्रिपल राइडिंग पर भी 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा.वहीं  चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा जो  पहले सिर्फ 100 रुपये था| जबकि मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर पहले 500 रुपये का जुर्माना था, जो अब 5000 रुपये हो गया है ।

आपको बता दें कि ओवरस्पीडिंग (गति सीमा से अधिक तेज़ गाड़ी चलाना) अगर स्पीड लिमिट से अधिक गाड़ी चलाई तो 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा .वहीं  रेड लाइट पार करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा | नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और 6 महीने की जेल भी हो सकती है। दोबारा वही गलती करने पर 15,000 रुपये का जुर्माना और 2 साल की जेल होगी ।

अगर 18 साल से कम उम्र के बच्चे अगर वाहन चलाते हुए पकड़े गए, तो इसके लिए माता-पिता/अभिभावकों को जिम्मेदार माना जाएगा।इसके लिए  25,000 रुपये का जुर्माना, 3 साल की जेल, 1 साल के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 25 वर्ष की उम्र तक इंतजार करना पड़ेगा। नए नियमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात को सुरक्षित बनाना है। इसलिए सतर्क रहें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।