CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट
17-Feb-2026 12:09 PM
By FIRST BIHAR
CBI Investigation: नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। आज टीम घटना से जुड़े जिन डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ कर सकती है। सोमवार को चित्रगुप्त नगर थाने में तैनात दारोगा रीना कुमारी से कई घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।
सूत्रों के अनुसार, उनके बयान पहले हुई पूछताछ में तत्कालीन थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी और एसडीपीओ सचिवालय अन्नू के बयानों से मेल नहीं खाते। घटना की सूचना मिलने का समय, मौके पर पुलिस की सक्रियता, छात्रा की वास्तविक स्थिति, अस्पताल ले जाने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया और शुरुआती जांच में उठाए गए कदम, इन सभी बिंदुओं पर जवाबों में अंतर पाया गया है। कुछ उत्तर पहले से दर्ज पुलिस दस्तावेजों और वरिष्ठ अधिकारियों के बयानों से भी टकराते दिखे।
सीबीआई को आशंका है कि प्रारंभिक जांच में घटनाक्रम को लेकर स्पष्टता नहीं बरती गई और तथ्यों को एकरूपता से दर्ज नहीं किया गया। अब एजेंसी विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर दस्तावेजी साक्ष्यों का क्रॉस-चेक कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पटना पुलिस की एसआईटी की निगरानी कर रहे आईजी सेंट्रल रेंज और एसएसपी पटना से भी पूछताछ हो सकती है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर तलब किए जाने की संभावना है।
CBI के बिहार-झारखंड संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि केस के आईओ रहे बिहार पुलिस अधिकारी से पूछताछ के साथ केस डायरी का विश्लेषण किया जा रहा है। इधर, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने पटना के एसएसपी को नोटिस जारी कर दो महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आठ सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।