ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: इनामी बदमाश समेत पांच अपराधी अरेस्ट, पुलिस ने डैकती की...

Bihar Crime News: इनामी बदमाश समेत पांच अपराधी अरेस्ट, पुलिस ने डैकती की योजना बनाते दबोचा

12-Apr-2025 07:55 PM

By SONU

Bihar Crime News: नवादा में डैकती की योजना बनाते 50 हजार के इनामी बदमाश समेत 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है।


नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पार्वती नगर के पास कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा आविलंब घटनास्थल पर पहुंच घेराबंदी कर छापेमारी की गई। 


छापेमारी कर उक्त स्थान से कुल पांच अभियुक्त को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 5 राइफल, 1 पिस्टल, 55 कारतूस, 6 मैगजीन, 9 मोबाइल, एक एटीएम, एक पैन कार्ड, एक कार एवं 10,635 रुपए नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद सामान को जब्त कर थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। 


उन्होंने कहा कि वह लोग हथियार से लैस होकर एक बड़ी डकैती की योजना को अंजाम देने वाले थे। इनमें से तीन लोग द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 जनवरी 2025 को मवेशी हाट से एक व्यक्ति को गोली मार कर उसे 19 लख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 50 हजार का इनामी अभियुक्त भीम महतो भी शामिल है।