ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Bihar News: चार दिन से लापता MR का नदी से मिला शव, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले चार दिनों से गायब एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई है।

08-Feb-2025 06:00 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके बड़ी संख्या स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।


मृतक के परिजनों ने हत्या कर के शव को नदी में फेंक जाने की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। मृतक पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी राहुल राज के रूप में हुई है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह पिछले चार दिनों से लापता था। मृतक के मामा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 4 तारीख की रात 9.38 मिनट घर निकले थे। उस दिन कोई व्यक्ति उसे घर बुला कर ले गया था। उसके बाद वह घर वापस नहीं आय। 


SDPO नगर - 2  विनता सिन्हा ने बताया अहियापुर थाना में राहुल राज की लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उनके परिवार के द्वारा बताए गया कि 4 जनवरी की रात को घर से ऐसे ही निकल गए थे। उसके अगले दिन घर नहीं आए तो केस दर्ज करवाया गया था। परिवार के लोगों के द्वारा बताया कि किसी व्यक्ति से रुपया के लेनदेन को लेकर विवाद था। तो पुलिस ने उस बिंदु पर जांच शुरू कर दिया था। इस दौरान आज चंदवारा पुल के समीप पानी में तैरता हुआ एक शव बरामद हुआ।