CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
16-Apr-2025 10:03 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFRPUR: मुजफ्फरपुर के सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक एक युवती को बुर्का पहनाकर चोरी-छिपे शादी कराने की कोशिश में कोर्ट पहुंच गया। मामला तब बिगड़ा जब कुछ स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को इस बारे में जानकारी मिली। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
शादी के लिए कोर्ट में पहुंचे थे युवक-युवती
मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और मंगलवार को कोर्ट परिसर में एक नोटरी के माध्यम से शादी करने पहुंचे थे। युवती ने बुर्का पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान छुपाई जा सके। बताया जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट के भीतर नोटरी ग्राउंड पर विवाह की औपचारिकता पूरी करने की योजना बनाई थी।
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, मचा हंगामा
जैसे ही यह जानकारी कुछ हिंदूवादी संगठनों को लगी, उन्होंने कोर्ट परिसर में पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि युवती हिन्दू समुदाय से है और उसे जानबूझकर बुर्का पहनाकर उसकी पहचान छुपाई जा रही थी। उन्होंने इसे कथित 'लव जिहाद' का मामला करार दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कोर्ट परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए हाजत में रखा गया।
अधिवक्ता ने भी उठाए सवाल
मामले को लेकर अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा कि कोर्ट में विवाह कराने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, जिसमें सभी दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जाता है। लेकिन इस मामले में नियमों का उल्लंघन करते हुए नोटरी के माध्यम से शादी कराई जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा प्रतीत होता है और इसमें कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल नगर थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं और दोनों युवाओं से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवती की मर्जी से यह विवाह हो रहा था या किसी दबाव में। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।