महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
27-Mar-2025 12:19 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Murder And Suicide Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक पिता ने अपने चार नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। यह वारदात रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, राजीव कठेरिया (36) ने अपनी पत्नी कांति देवी के मायके जाने के बाद घर में अकेले रहते हुए अपने चारों नाबालिग बच्चों-स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) का गला एक धारदार हथियार से रेत दिया। इसके बाद उसने घर में ही एक साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब राजीव के पिता पृथ्वीराज ने सुबह बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखने पर उन्होंने भयानक नज़ारा देखा।
राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि उनकी बहू क्रांति एक दिन पहले ही अपने मायके बरेली के फतेहगंज पूर्वी के करौली गांव गई थी। वहीं, राजीव के पिता दोपहर दो बजे के बाद खेत पर गन्ने की बोआई कराने चले गए थे। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे जब वह घर वापस आए, तो मेन गेट बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं आया, तो उन्हें दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। जहां कमरे की चारपाई पर चार बच्चों के शव पड़े थे। सभी बच्चों की गर्दन कटी हुई थी। इसके अलावा, कमरे में पंखे के कुंडे से एक साड़ी के फंदे से राजीव का शव लटका था।
पुलिस ने बताया कि राजीव पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान था और कभी-कभी हिंसक हो जाता था। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है साथ ही परिवार और पड़ोसियों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।