ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई

Bihar Crime News: LIC एजेंट पर करोड़ों की ठगी का आरोप, थाने पहुंचा फर्जीवाड़े का मामला

Bihar Crime News: मुंगेर में एक एलआईसी एजेंट पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है, पैसे मांगने पर आरोपी घिरा और मामला पुलिस तक पहुंचा।

18-Jan-2026 03:03 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मुंगेर जिले में एक एलआईसी एजेंट द्वारा सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी एजेंट फरार हो गया। बाद में उसके घर लौटने की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने उसके घर को घेर लिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।


मामला मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर मोहल्ला का है। यहां का निवासी मगन कुमार एलआईसी एजेंट के रूप में काम करता था और म्यूचुअल फंड व निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा करता था। उसने आसपास के सैकड़ों लोगों का बीमा कराया और एक निजी, अघोषित बैंक की तरह रकम जमा करनी शुरू कर दी। वह निवेशकों को हर महीने दो प्रतिशत ब्याज देने का लालच देता था।


लालच में आकर किसी ने दो लाख, किसी ने पांच लाख तो किसी ने बीस लाख रुपये तक मगन के पास जमा कर दिए। भरोसा जीतने के लिए वह स्टांप पेपर पर लिखित समझौता और चेक भी देता था, जिससे धीरे-धीरे और लोग उसके जाल में फंसते चले गए।


जब लोगों को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपनी जमा राशि वापस मांगनी शुरू की, तो मगन टालमटोल करने लगा। करीब दो साल से वह लोगों को बहलाकर पैसे नहीं लौटा रहा था। तीन महीने पहले मामला थाने तक भी पहुंचा था, जहां उसने लिखित रूप से रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद वह मुंगेर छोड़कर फरार हो गया।


इसी बीच बीमा कराने वाले लोग जब एलआईसी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कई पॉलिसियों का प्रीमियम जमा ही नहीं किया गया था, जबकि प्रीमियम के नाम पर उनसे पैसे वसूले गए थे। इस खुलासे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।


जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि मगन अपने घर लौटा है, बड़ी संख्या में पीड़ित उसके घर पहुंच गए और पैसे की मांग करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मगन लोगों से और समय मांगता रहा, लेकिन आक्रोशित भीड़ मानने को तैयार नहीं थी।


आरोपी मगन का कहना है कि उसने लोगों का पैसा जमीन में निवेश किया था और ऊंचे ब्याज पर उधार दिया था, लेकिन जमीन का सौदा फेल हो गया और कर्जदारों ने भी रकम नहीं लौटाई। इसी वजह से वह करीब दो करोड़ रुपये का देनदार हो गया है।


मामले की सूचना मिलते ही वासुदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से निकालकर थाना ले गई। हालांकि पीड़ितों की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई। आपसी समझौते के तहत मगन को समय देकर पैसा लौटाने पर सहमति बनी, जिसके बाद पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया।