बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
16-Apr-2025 04:58 PM
By First Bihar
Minor girl sold by parents :उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपने ही माता-पिता पर उसे पांच लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस को दिए गए बयान में किशोरी ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी अक्सर उसके घर आता था और कई बार एटा जिले के नगला रामपुर गांव के कर्मवीर यादव को भी साथ लाता था। 14 मार्च को दोनों फिर से उसके घर आए, जहां माता-पिता ने उनका स्वागत किया। किशोरी ने बताया कि उस शाम वह अचानक चक्कर आने के कारण जल्दी सो गई।
जब उसकी आंख खुली, तो वह खुद को एटा स्थित कर्मवीर यादव के घर में पाई।किशोरी का आरोप है कि कर्मवीर ने उसे बताया कि उसने पांच लाख रुपये में उसके माता-पिता से उसे खरीदा है। 16 मार्च की रात मौका मिलते ही वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची, लेकिन माता-पिता ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
इसके बाद वह मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के पास पहुंची और उन्हीं के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर उसके माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। यह घटना न सिर्फ समाज की गिरती संवेदनशीलता की तस्वीर पेश करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे मासूम बच्चियों की जिंदगी पैसों के सौदे में तब्दील हो रही है।