बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
08-Apr-2025 10:01 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के चांदनी चौक के समीप स्थित रेड लाईट एरिया से एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सखी, वन स्टॉप सहित महिला थाने की मदद से बरामद किया है। वहीं एक आरोपी सेराज नट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर को सील कर दिया गया है। लड़की नेपाल की बताई जा रही है। पुलिस नेपाल और नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र के पुलिस से सम्पर्क में लगी है।
जानकारी के अनुसार लड़की लगभग चार पांच साल से यहां थी। उसने किसी के मोबाईल से डायल 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने टीम गठित कर कारवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सहरसा सदर थाना लायी। इसको लेकर सहरसा मुख्यालय के डीएसपी 2 कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि बीते पांच साल से एक नाबालिक लड़की रेड लाईट एरिया के निवासी सेराज नट के घर पर रह रही थी।
लड़की के अनुसार वह अपने माता पिता के साथ चार पांच साल पहले ट्रेन से जा रही थी, इसी दौरान वह बिछड़ गई। जहां से उसे बहला फुसलाकर सहरसा रेड लाईट एरिया में बेच दिया गया था। पहले उससे घर का काम काज कराया जाता था। बाद में उसे अनैतिक कार्य में धकेल दिया गया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार की देर शाम उसे एक मोबाईल हाथ लगा और उसने कॉल कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर कारवाई की।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को अपने घर का पता मालूम नहीं है सिर्फ पिता का नाम पता है। वह घर के बारे में बताती है कि उसका घर नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। लड़की ने काउंसलिंग में पुलिस को बताया है कि जिस वक्त उसे सहरसा लाया गया था, उसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी। मुख्यालय डीएसपी सह एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि आरोपी का घर को मांगलवार को सील कर दिया गया है।
आरोपी सेराज नट के खिलाफ देह व्यापार और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सुसंगत धाराओं में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर नेपाल पुलिस से भी संपर्क की गई है। माता-पिता और घर का पता लगाया जा रहा है।