ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / crime / Meerut Murder Case: एक-दूसरे से मिलने के लिए तड़प रहे हैं अलग-अलग बैरक...

Meerut Murder Case: एक-दूसरे से मिलने के लिए तड़प रहे हैं अलग-अलग बैरक में बंद साहिल-मुस्कान, खारिज हुई दोनों की खास डिमांड

Meerut Murder Case: जेल में बंद मुस्कान और साहिल ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। दोनों बेचैनी में बैरक में घूमते रहते हैं। एक-दूसरे से मिलने के लिए दोनों तड़प रहे हैं।

01-Apr-2025 11:36 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मेरठ की जेल में बंद हैं।  अलग-अलग बैरक में बंद मुस्कान और साहिल बेचैन हैं। दोनों ने एक बैरक में रहने की इच्छा जताई है जिसे जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। जेल अधिकारियों ने जेल नियमों का हवाला दिया और दोनों की इच्छा को नकार दिया। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने स्पष्ट किया कि जेल नियमों के तहत पुरुष और महिला कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा जाता है। 


मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर सौरभ की हत्या की। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में सीमेंट से भर दिया। जेल की हवा काट रहे मुस्कान और साहिल ने नशे की लत के कारण मारिजुआना और मॉर्फिन जैसी नशीली दवाओं की शुरुआत में मांग की थी। उनकी मांग को जेल प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया। इसके अलावा, मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।


जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बंदी की मांग को जेल के नियमों और अनुशासन के तहत ही पूरा करने का प्रावधान है। मुस्कान और साहिल की एक साथ रहने की मांग ठुकरा दी है। उन्हें जेल के नियमों के अनुसार अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा। अलग-अलग रहकर ही दोनों को अपनी सजा काटनी होगी। जेल अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुस्कान और साहिल ठीक से सो नहीं पा रहे थे। दोनों बेचैनी में बैरक में घूमते रहते थे। डॉक्टरों ने उनके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए दवाएं दीं जिसके बाद उनमें कुछ सुधार देखने को मिला।