पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब
15-Dec-2020 08:53 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां मामूली विवाद में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना सिकंदरा थाना इलाके के बिछवे गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक लाख रूपय रंगदारी नहीं दिए जाने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक कि पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे गांव निवासी दासु महतो का पुत्र प्रवीण कुमार महतो के रूप में की गई है, जो राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था .
लॉकडॉउन होने के कारण प्रवीण गांव आया हुआ था. मृतक के परिजनों ने बताया कि 1 माह पूर्व अपराधी रंजीत यादव द्वारा मृतक प्रवीण महतो से एक लाख रूपए की रंगदारी की मांग की थी, नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया गया था. सोमवार की देर रात गांव में कुछ करतब दिखाने का कार्यक्रम चल रहा था, वहां प्रवीण भी गया था. इसी दौरान रंजीत यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
भागते भागते अपराधियों ने दहशत फैलाने के नियत से तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी के बाद सिकंदर थाने पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण सड़क को जाम कर दिया है.