UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
04-Apr-2021 02:19 PM
DESK: मधुबनी नरसंहार पर सियासत तेज हो गयी है। इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष हमलावार हैं। दरअसल मधुबनी के बेनिपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन रंगों की जगह खून से होली खेली गई थी। जिसमें कुल पांच लोगों की हत्या कर दी गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।
आरजेडी ने सरकार पर बोला हमला
मधुबनी नरसंहार मामले पर आरजेडी ने सरकार को हमला बोला है। इस घटना पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दुख जताया है। राजद नेता मृत्युजय तिवारी ने कहा कि इस मामले पर सरकार क्या एक्शन लेती है इसका इंतजार हम कर रहे हैं। मृतक के परिजनों को अब न्याय मिलता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
रविवार को मधुबनी पहुंची RJD की रितु जायसवाल ने मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। मृतक की रोती बिलखती बच्चियों से मिली और उन्हें सात्वना दी। रितु जायसवाल ने कहा कि "बेनीपट्टी नरसंहार की दास्तान व्यथित कर देने वाली है...नीतीश-भाजपा सरकार ने जनता के लिए तो नहीं पर अपराधियों के लिए 'भयमुक्त बिहार' ज़रूर बना दिया है"

सांसद सुशील मोदी का बयान
जबकि मधुबनी नरसंहार मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सह सांसद सुशील मोदी ने सरकार का बचाव किया है। सुशील मोदी ने बताया कि दो वर्गों के बीच हुए आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हत्या हुई है। सत्ताधारी दल के नेता खुद घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार में कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
सुशील मोदी ने घटना पर दु:ख जताया
सुशील मोदी ने बताया कि बीजेपी के मंत्री नीरज कुमार बबलू और जेडीयू नेता संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर गए थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। यह घटना दो समुहों के बीच किसी विवाद को लेकर हुई है जिसमें एक ही परिवार को 5 लोगों की मौत हो गयी जो बेहद दुख:द घटना है। इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों द्वारा बीजेपी नेता पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि यदि इसका प्रमाण है तो बताएं। ऐसे तो कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है लेकिन बिना प्रमाण के आरोप लगाना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार हर मामले को देख रही है। जबकि विरोधी दल घटनास्थल पर जाने के बजाय ट्वीट करके ही अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
BJP नेता विनोद नारायण झा ने किया ट्वीट
वही इस घटना पर दुख जताते हुए बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'महमदपुर में जो घटना हुई है वह बहुत ही दुखद घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। पीड़ित परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है। इसमें संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।'
BJP नेता प्रेम कुमार ने क्या कहा?
मधुबनी नरसंहार मामले पर दुख प्रकट करते हुए बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने इस घटना को संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।
मामले पर बोले BJP नेता संजय जायसवाल
वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि सरकार में बहुत सारी घटनाएं घटती है और अपराधी भी पकड़े जाते है। हर हालत में पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है। सरकार अपने तरफ से हमेशा चौकन्नी रहती है पर कुछ ऐसी घटनाएं ऐसी होती है जिसके बारे में पहले से किसी को पता नहीं रहता और इस तरह की घटनाएं हो जाती है। मधुबनी की यह घटना बेहद दु:खद है इस मामले में जो भी दोषी है उन पर जरूर कार्रवाई होगी।
आखिर क्या था पूरा मामला
मधुबनी के बेनिपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन रंगों की जगह खून से होली खेली गई। जिसमें कुल पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि घायल तीन लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। तालाब में मछली मारने के विवाद को लेकर नरसंहार की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस का रवैया भी काफी लापरवाही भरा रहा। एक तो पुलिस घटना के घंटों बाद पहुंची जिससे लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। दूसरी तरफ इसे जातीय हिंसा का रूप देने की भी कोशिश की गई।
मुख्य आरोपी अब भी फरार
घटना के बाद पुलिस ने 35 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया लेकिन मुख्य आरोपी प्रवीण झा अब भी फरार है। पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद से राजनीतिक दलों के नेताओं का दौरा लगातार महमदपुर गांव में हो रहा है। बीजेपी से मंत्री नीरज कुमार बबलू और जेडीयू नेता संजय सिंह भी महमदपुर गांव पहुंचे जहां परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
घटना से परिजनों में मचा कोहराम
इस हत्याकांड में गोलीबारी के दिन ही दो सहोदर भाई रणविजय सिंह और वीरेंद्र उर्फ वीरू सिंह की मौत हो गई थी। साथ में चचेरे भाई राणा प्रताप सिंह की भी मौत हो गई। रणविजय सिंह के एक और सहोदर भाई अमरेंद्र सिंह की मौत मंगलवार देर शाम पटना में हुई। राणा प्रताप सिंह के सहोदर भाई रूद्र नारायण सिंह की भी मौत हो गयी। इनके एक और भाई मनोज सिंह DMCH में भर्ती जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। होली के दिन हुए नरसंहार की इस घटना के बाद आज भी महमदपुर गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ 5 लोगों की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।