ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Bihar Crime News: SSB ने भारत-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक को किया अरेस्ट, बॉर्डर पार करने की कर रहा था कोशिश

Bihar Crime News

13-Apr-2025 04:51 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने जयनगर थाना के बतौन्हा चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है।


दरअसल, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बतौन्हा चेक पोस्ट पर तैनात सतर्क जवानों ने दिनांक 12 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 15:14 बजे एक विदेशी नागरिक को पासपोर्ट एवं वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।


एक ऑटो रिक्शा, जिसमें अनेक सवारियां थीं, भारत की ओर से नेपाल की ओर जा रहा था। जांच के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम (Ndiaye Kingsley) किगसले, उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी सेनेगल (पश्चिम अफ्रीका) बताया और अपना पासपोर्ट दिखाया।


पूछताछ में उसने बताया कि वह व्यवसाय के उद्देश्य से भारत आया था। दस्तावेजों के अनुसार, वह पहले नाइजीरिया से काठमांडू, फिर काठमांडू से भारत आया और ई-विजा के तहत तीन महीने तक नई दिल्ली में रहा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद वह काठमांडू गया, जहां से कथित रूप से इलाज के लिए नई दिल्ली आया, लेकिन उसके पास इस यात्रा या इलाज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या प्रमाण नहीं था।


इसके बाद, नई दिल्ली से फिर काठमांडू जाते समय वह अवैध रूप से सड़क मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, जो पासपोर्ट अधिनियम एवं वीजा नियमों का उल्लंघन है। उक्त कारणों से सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया गया। जरूरी पूछताछ के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना जयनगर को सौंप दिया गया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी