सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
19-Sep-2022 09:41 PM
PATNA : राजधानी पटना के लोगों की आंख आज जब सुबह खुली तो दलित छात्रों की पिटाई की खबर सामने थी। पटना के अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों की पिटाई के मामले में दिनभर सियासी सरगर्मी को बढ़ाएं रखा। नेता एक के बाद एक घायल दलित छात्रों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचते रहे लेकिन शाम होते-होते पटना पुलिस ने जो खुलासा किया वह पूरे मामले को हवा कर गया। दरअसल पटना पुलिस ने खुलासा किया कि अंबेडकर हॉस्टल के लड़कों ने एक लड़की से छेड़खानी की थी। इसके बाद ही विवाद बढ़ा और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस मामले में पटना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मारपीट की इस पूरी घटना को लेकर पटना के एसएसपी ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक एक लड़की के साथ हॉस्टल के कुछ लड़कों ने छेड़खानी की। इसके बाद जिस लड़की के साथ छेड़खानी हुई उसके चचेरे भाई को भी हॉस्टल के लड़कों ने टोकने पर पीट डाला। बाद में परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि रविवार की देर रात या खबर सामने आई थी कि किसी बात को लेकर अंबेडकर हॉस्टल और सुल्तानगंज इलाके के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की थी। घटना की जानकारी जब सुबह सबको मिली तो दलित छात्रों की पिटाई की खबर से माहौल गरमा गया। हॉस्टल के छात्रों से मिलने नेता पहुंचने लगे। पुलिस ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया और हालात पर काबू पाते हुए इस पूरे मामले में अरेस्टिंग भी की है।