ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / crime / लड़की से अश्लील बातचीत करने वाले डीएसपी हाशमी की मुसीबत बढ़ी, पेंशन नियमवाली...

लड़की से अश्लील बातचीत करने वाले डीएसपी हाशमी की मुसीबत बढ़ी, पेंशन नियमवाली के मुताबिक विभागीय कार्यवाही चलेगी

12-Dec-2020 06:53 AM

PATNA : पटना के टाउन डीएसपी रहते हुए एक लड़की से अश्लील बातचीत करने वाले एस ए हाशमी कि मुश्किलें सेवानिवृत्ति के बाद भी खत्म नहीं हो रही हैं। लड़की से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन डीएसपी हाशमी को सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में उनके खिलाफ जांच भी चली और इसी दौरान वह रिटायर हो गए। 


अब सेवानिवृत्ति के बाद एस ए हाशमी के खिलाफ पेंशन नियमावली के तहत विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया है। हाशमी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए संचालन पदाधिकारी के तौर पर एटीएस के डीआईजी विकास वैभव को जिम्मा दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में संकल्प भी जारी कर दिया है। हाशमी से अश्लील बातचीत मामले में लिखित जवाब भी मांगा गया था। जांच में ऑडियो को सही पाया गया था पर हाशमी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। 


राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिटायरमेंट के बाद हाशमी के खिलाफ बिहार पेंशन नियमावली के तहत विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला किया। अगर हाशमी इस कार्यवाही के दौरान भी अपने को पाक साफ साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें पेंशन के दौरान भी इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।