ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / crime / कुख्यात रवि गोप को जमानत पर निकलने का मामला, सिटी एसपी ने दी...

कुख्यात रवि गोप को जमानत पर निकलने का मामला, सिटी एसपी ने दी रिपोर्ट.. एसआई होंगे सस्पेंड

14-Dec-2020 07:08 AM

PATNA : पटना के कुख्यात रवि गोप को एसटीएफ ने में एड़ी चोटी का जोर लगाकर गिरफ्तार किया था। पटना के अथमलगोला से रवि गोप की गिरफ्तारी उस वक्त हुई थी जब वह शादी रचाने जा रहा था। शादी के मंडप से अरेस्टिंग के बाद रवि गोप को एसटीएफ ने पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया लेकिन पटना पुलिस की निकम्मेपन की वजह से एक बेहद हल्के मामले में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद रवि गोप नेपाल निकल भागा। मीडिया में जब खबरें आई तब पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़े और आनन-फानन में जांच और कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई।


सेंट्रल रेंज के आईजी ने इस मामले में पटना पुलिस से रिपोर्ट तलब की और पटना के सिटी एसपी वेस्ट को जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। रविवार को सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्र ने अपनी रिपोर्ट पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा को सौंप दी है। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण यह रिपोर्ट आज यानी सोमवार को गृह विभाग को भेजी जाएगी। गृह विभाग के आदेश के बाद ही इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन होना है। यह पहले से तय माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ गाज गिरेगी। 


पुलिस महकमे में लगातार इस बात की चर्चा है कि दानापुर थाना के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को इस मामले में सस्पेंड किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने एसआई संजय सिंह के पास दिया गया सरकारी मोबाइल फोन भी एक-दूसरे एसआई से रिसीव करा लिया है। कुख्यात रवि गोप के खिलाफ पुलिस की सुस्ती के कारण लगातार फजीहत हो रही है। अब सबको इंतजार इस बात का है कि इस मामले में केवल छोटे पुलिस अधिकारियों के ऊपर ही गाज गिरती है या फिर गृह विभाग बड़े पुलिस अधिकारियों के ऊपर भी सख्ती बरतती है।