अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Feb-2025 01:42 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Kerala Horror Ragging: केरल के कोट्टायम स्थित एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ रैगिंग करने वाले थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थर्ड ईयर के पांच छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के साथ कई महीनों तक रैगिंग के नाम पर बर्बरता की है। वहीं, पांचों ने जूनियर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया है। यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज की है। आरोप है कि पांचों ने मिलकर फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों के साथ रैगिंग को अंजाम दिया। तीनों छात्र तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।
जूनियर छात्रों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से उनके साथ हैवानों की तरह रैगिंग की जा रही थी, जिससे तंग आकर अब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर महीने से रैगिंग शुरू हुई थी। आरोप के मुताबिक, रैगिंग के नाम पर फर्स्ट ईयर के छात्रों को नंगा किया गया और ऐसे ही खड़ा रहने के लिए मजबूर किया साथ ही उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल टांग दिया गया।
पीड़ितों ने शिकायत में बताया है कि इन तीन महीने के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनको ज्योमेट्री बॉक्स के कम्पास सहित अन्य नुकीली चीजों से उनपर हमला किया। इसके बाद घावों पर जलन पैदा करने वाला लोशन लगा दिया। पीड़ित जब दर्द से चिल्लाने लगे तो आरोपियों ने उनके मुंह में भी वही लोशन लगा दिया। पीड़ितों के मुताबिक उन्हें नग्न खड़ा किया जाता और बुरी तरह से उनकी पिटाई भी की जाती। 3 महीने तक रैगिंग के नाम पर कॉलेज में हैवानियत चलती रही।
पीड़ितों ने यह भी बताया कि उनके साथ मारपीट की जाती और शराब के लिए पैसे वसूले जाते। अगर कोई देने से मना करे तो और क्रूरता की जाती। पीड़ितों में से एक छात्र ने इस घटना के बारे में अपने पिता को बताया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पांचों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।