Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
30-Jul-2021 07:00 AM
KATIHAR : बिहार में सुशासन के तमाम दावे ध्वस्त हो गए हैं। बेखौफ अपराधियों ने कटिहार के में शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। शिवराज पासवान की हत्या उस वक्त की गई जब बीती रात वह अपने घर वापस लौट रहे थे। कटिहार टाउन थाना इलाके के संतोषी मंदिर चौक के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कटिहार के निवर्तमान मेयर शिवराज पासवान के सीने में तीन गोली लगी गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े।
दिन का काम निपटाने के बाद मेयर शिवराज पासवान अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान संतोषी चौक रेलवे गेट के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधी चार की संख्या में बताए जा रहे हैं। शिवराज पासवान के सीने में गोली मारी गई। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद अपराधी रेलवे ट्रैक की तरफ से फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने शिवराज पासवान को कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए रात में ही छापेमारी शुरू कर दी।
शिवराज पासवान की हत्या के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। भारी तादाद में मेयर के समर्थक रात के वक़्त नगर थाना पहुंचे और उन्होंने शव के साथ से प्रदर्शन किया। कटिहार में शिवराज पासवान की हत्या के बाद तनाव की स्थिति है। प्रशासन इसको लेकर अलर्ट में है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन इतना मालूम पड़ा है कि शिवराज जी पासवान जमीन की खरीद बिक्री का काम भी करते थे। इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।