ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / Bihar Crime News: लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, डेढ़...

Bihar Crime News: लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, डेढ़ लाख के लिए धारदार हथियार से रेत दिया गला

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में महज डेढ लाख रुपए के लिए एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

10-Apr-2025 12:23 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव लहूलुहान हालत में लोगों ने घर के बाहर देखा। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्टा हो गए। घटना झाझा थाना क्षेत्र के ढिबा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान 74 वर्षीय सुगनी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जुगल यादव की पत्नी थीं। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रहा है कि वृद्ध महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही झाझा थाना की पुलिस और एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।


मृतका की बहन ने बताया कि मृतिका अपनी नातिन की शादी के लिए डेढ़ लाख रूपये एक मोटरी में बांध कर रखी हुई थी और कुछ जेवर भी थे। परिजनों की माने तो यह घटना पैसे के लिए हुआ है और देर रात उनकी हत्या कर दी गई है। FSL टीम भी घटना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर छानबीन के लिए पहुंचने वाली है।


घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही इस घटना के रहस्य से पर्दा उठा लिया जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है ताकि अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जा सके।