ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े लाखों की लूट, आंखों में स्प्रे...

Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े लाखों की लूट, आंखों में स्प्रे डालकर लूटपाट

Bihar Crime News: जमुई में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लाखों रुपए लूट लिए. बदमाशों ने सीएसपी संचालक की आंखों में स्प्रे डाला और जमकर लूटपाट की है.

08-Apr-2025 01:21 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक दीनबंधु कुमार यादव से 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने उनकी आंखों में स्प्रे कर उन्हें अंधा कर दिया, जिससे वे कुछ भी देख नहीं पाए।


घटना पैरागाह-सलगा मुख्य मार्ग पर जखराज स्थान के पास उस समय हुई, जब बैजला गांव निवासी दीनबंधु कुमार यादव बोडवा शाखा से कैश लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आंख में स्प्रे करने के बाद अपराधियों ने उन्हें बाइक से गिरा कर उनका पिट्ठू बैग छीन लिया, जिसमें करीब 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल फोन मौजूद थे। जाते-जाते बदमाश उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ले गए।


दीनबंधु कुमार ने बताया कि स्प्रे के कारण करीब आधे घंटे तक उनकी आंखों में जलन होती रही। इस दौरान एक राहगीर की मदद से उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें झाझा थाना लेकर गए, जहां इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 


झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।