चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
28-Mar-2025 08:04 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उनकी सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।
दरअसल, चकाई प्रखंड के चिहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पहले, कल ब्लू पेन से लिखे गए एक नक्सली पर्चे में मुखिया और वर्तमान मुखिया से 10% लेवी मांगने की बात कही गई थी। इसके बाद, अब दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के जंगली इलाके के तेलंगा जंगल के पास, ग्रामीणों की सूचना पर चिहरा थाना पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा सड़क पर रखे गए तीन जिलेटिन, एक लाल रंग का डेटोनेटर, एक थ्री नॉट थ्री की जिंदा गोली और हाथ से लिखा नक्सली पर्चा बरामद किया।
इस पर्चे में कलीम अंसारी को जिंदा जलाने की धमकी दी गई है और शिक्षक असगर अंसारी को शिक्षक पद से इस्तीफा देने का फरमान भी जारी किया गया है। यह इलाका कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, और अब भी नक्सली अपनी ताकत दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में, नक्सलियों ने एक घर में आग लगा दी थी और राखी कर को भी जला दिया था, साथ ही लगातार लेवी की मांग की जा रही है।
चिहरा थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष कुंज बिहारी ने बताया कि सीआरपीएफ और एसटीएफ का संयुक्त छापेमारी अभियान चल रहा था। उन्हें सूचना मिली थी कि तेलंगा गांव के पास मुरली पहाड़ी के निकट एक डेटोनेटर, तीन जिलेटिन पैकेट, एक जिंदा कारतूस और एक नक्सली पर्चा मिला है।
इसके बाद, पुलिस दल मौके पर पहुंचा और एसटीएफ ने नक्सली पर्चे को अपनी कब्जे में ले लिया। साथ ही, बामनिरोधक दस्ते को बुलाया गया है, ताकि जिलेटिन की जांच की जा सके और यदि वह सही पाया जाता है, तो उसे डिफ्यूज भी किया जा सके। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।