ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / होटल पनाश गैंगरेप : दो आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

होटल पनाश गैंगरेप : दो आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

13-May-2022 07:10 AM

PATNA : पटना के बड़े होटल पनाश में गैंगरेप की घटना को लेकर दो आरोपियों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। कोलकाता की एक एंकर के साथ पटना के होटल पनाश में गैंगरेप हुआ था। गांधी मैदान थाना इलाके में पड़ने वाले होटल पनाश में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर स्थित दो आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया है। आरोपी अगर कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं हुए तो आगे पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करने का वारंट लेगी। 


इसकी पुष्टि करते हुए गांधी मैदान थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इश्तेहार चस्पा करने गुरुवार को पटना पुलिस मुजफ्फरपुर गई थी। यह पूरा मामला बीते साल जुलाई महीने का है। कोलकाता की एंकर ने मुजफ्फरपुर के हर्ष रंजन और विक्रांत पर होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एंकर का आरोप था कि हर्ष ने इवेंट के पैसे देने के बहाने उसे कमरे में बुलाया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। 


पीड़िता के मुताबिक इसके बाद विक्रांत ने भी कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन गर्भनिरोधक गोली खिलाने के बाद उसे कोलकाता की ट्रेन पर बैठा दिया। पीड़िता ने कोलकाता में 17 जुलाई को जादवपुर थाने में लिखित शिकायत की, जहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए केस को गांधी मैदान थाने में स्थानांतरित कर दिया था।