ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / crime / हथियारबंद 5 अपराधियों ने गार्ड और कर्मचारी को बनाया बंधक, गोदाम में रखे...

हथियारबंद 5 अपराधियों ने गार्ड और कर्मचारी को बनाया बंधक, गोदाम में रखे 7 लाख के सामान को लूटकर भागे अपराधी

17-May-2021 05:34 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: लॉकडाउन में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बाइपास थाना क्षेत्र का है जहां ज्योति निरंजन हिसारिया के गोदाम में 5 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

news image

अचानक गोदाम आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सबसे पहले गार्ड और कर्मचारी को बंधक बना लिया। फिर रस्सी से हाथ पांव बांधकर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद गोदाम के अंदर के शटर को काटकर रबर और स्कैन से भरे कार्टन को पिकअप वैन में रखकर फरार हो गये। इस दौरान गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपराधी अपने साथ ले गये। 

news image

गोदाम के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस पांचों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


news image

news image