ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

बिहार के इस जिले में हनुमान भक्तों की हुई पिटाई ...जाने क्या है पूरा मामला

सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इज़माली गांव में यज्ञ प्रचार के दौरान हनुमान भक्तों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना मस्जिद के पास होने के कारण इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है .

16-Mar-2025 06:26 PM

By First Bihar

Bihar crime News: सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इज़माली गांव में एक मारपीट की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।


बड़हरिया थाना क्षेत्र में यज्ञ का प्रचार-प्रसार कर रहे हनुमान भक्तों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। चूंकि यह घटना एक मस्जिद के पास घटी, इसलिए आसपास के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

कलश यात्रा के दौरान पथराव, कई घायल

बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव के लोग कलश यात्रा और यज्ञ के प्रचार-प्रसार के लिए बड़हरिया थाना क्षेत्र के इज़माली गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे चंदा भी मांग रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले

घटना की सूचना मिलते ही सिवान के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं ,घायलों का आरोप है कि गांव के दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल से ऐलान कर भीड़ को उकसाया गया, जिसके बाद हमला किया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और गोपालगंज तथा सिवान जिले की पुलिस भारी संख्या में तैनात है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

पुलिस की कार्रवाई: तीन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव के कुछ लोग मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर पचरुखी यज्ञ का प्रचार कर रहे थे। जब वे बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।