नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
14-Apr-2025 03:41 PM
By AJIT
JEHANABAD: गुजरात के बड़े व्यवसायी का बिहार के जहानाबाद में मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जहानाबाद जिले में दो दिन पूर्व एनएच-33 के किनारे एक युवक की लाश फेंका हुआ मिला था। शव मिलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद शव की पहचान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन यह शव किसी और का नहीं, बल्कि गुजरात के एक बड़े व्यवसायी का निकला।
जिसे साइबर ठगों ने व्यवसायी को फोन करके पटना बुलाया था। फिर पटना एयरपोर्ट से अपहरण कर दो दिन तक नालंदा के हिलसा में बंधक बनाए रखा। जब ठगों को कोई फायदा नहीं हुआ, तो बेरहमी से हत्या कर शव को जहानाबाद में फेंक दिया। अब पटना, नालंदा और जहानाबाद पुलिस मिलकर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच में जुटी है।
शव मिलने के बाद जब इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों ने स्थानीय घोसी थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन आज उस शव की पहचान संभव हो पाई। शव की पहचान होते ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। 12 अप्रैल को घोसी थाना क्षेत्र के झुमकी गांव एवं मननपुर गांव के बीच में सड़क किनारे एन एच - 33 पर जो अज्ञात शव फेंका हुआ मिला था वह गुजरात के एक बड़े व्यवसायी का था।
जिसे बिहार में साइबर फ्रॉड करने वाले कुछ लोगों ने फोन कर गुजरात से पटना बुलाया था और पटना एयरपोर्ट से उसका अपहरण कर व्यवसायी को नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में 2 दिनों तक रखा था। दो दिन तक रखने के बाद जब साइबर फ्रॉड गिरोह के लोगों को इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ तब उनलोगों ने गुजरात के व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर और झुमकी सड़क के किनारे फेंक दिया। मृतक की शव क पुलिस ने बरामद किया तो देखा की शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोट के निशान है।
जिसके बाद पटना, नालंदा समेत जहानाबाद की पुलिस अपहरण के बाद हत्या के इस मामले की जांच में जुट गयी। फिलहाल साइबर फ्रॉड की पूरी कुंडली खंगालने में पुलिस लगी हुई है। तीनों जिलों की पुलिस इस केस को गंभीरता को देखते हुए जाँच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल जो बातें सामने आई है, उसमें युवक के अपहरण की सूचना पटना के हवाई अड्डे थाने में दर्ज कराई गई थी। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लेकिन शव बरामद होने के बाद थाने में अभी तक किसी भी तरह का कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है। जो पुलिस के कार्यशैली पर बड़ा सवाल है।