ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / crime / पति ने पहले बनाई गर्लफ्रेंड...पकड़ा गया तो पत्नी के साथ मिलकर उसे स्कॉर्पियो...

पति ने पहले बनाई गर्लफ्रेंड...पकड़ा गया तो पत्नी के साथ मिलकर उसे स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक पति और पत्नी ने मिलकर पति की प्रेमिका की हत्या कर दी। मर्डर के बाद दोनों ने घटना को एक्सीडेंट का नाम दे दिया।

01-Feb-2025 02:37 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। दरअसल गर्लफ्रेंड ने प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगा था। जिसके बाद पति और पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पति-पत्नी ने गर्लफ्रेंड को स्कॉर्पियो से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर के बाद दोनों ने इसे एक्सीडेंट बताया।


आपको बता दें कि अंसल प्लाजा  मॉल के पास 16 जनवरी के दिन काजल चौहान की मौत हो गई। शुरुआत से ही इस घटना को सड़क हादसा माना जा रहा है। लेकिन मृतक के परिवार के लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मृतक लड़की के साथ करीब एक साल से पति -पत्नी की तरह रह रहा था, जबकि वो पहले से ही शादीशुदा था। आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड काजल को शादी के बारे में नहीं बताया था ना ही इस अफेयर के बारे में आरोपी की पत्नी को कोई जानकारी थी। जब पत्नी और प्रेमिका दोनों को एक दूसरे के बारे में जानकारी हुई तब प्रतिमा और उसके पति के साथ आपस में झगड़ा होने लगा।


गर्लफ्रेंड काजल अपने हक की मांग करने लगी। काजल ने  स्कॉर्पियो और प्रॉपर्टी को बेचकर उसमें हिस्सा देने की मांग की थी। लेकिन इस डिमांड को लेकर प्रतिमा और उसके पति ने काजल के खिलाफ एक साजिश रची। साजिश के तहत 16 जनवरी को प्रेमिका को प्रॉपर्टी का प्रलोभन देते हुए प्रेमी ने मैसेज कर तुगलपुर गांव बुलाया। जब युवती दोनों का इंतजार कर रही थी। तभी पति-पत्नी स्कॉर्पियो से आए और युवती को रौंदते हुए फरार हो गए। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हत्या करने के बाद दोनों पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।