ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / बिहार में सड़क हादसा : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 11...

बिहार में सड़क हादसा : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 11 लोग बुरी तरह घायल, मंदिर जा रहे थे सभी

30-May-2023 12:53 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ट्रैक्टर और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में स्कॉर्पियो में सवार महिला बच्चे समेत 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए गोपालगंज के हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया. इनमें से तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


यह सड़क हादसा जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास हुआ है. जहां ट्रैक्टर और स्कार्पियो में टक्कर में 11 लोग बुरी तरह घयल हो गए है. सभी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों के देख रेख में हो रहा है. दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि धर्मेंद्र सिंह का पूरा परिवार एक ही स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने गांव से थावे स्थिति दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना करने आ रहे थे.


मंदिर जाने के दरमियान ही यह घटना हो गई. जहां अचानक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो में जोरदार धक्का मार दिया. इस टक्कर से  स्कॉर्पियो में सवार लगभग 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए. इस बीच स्कॉर्पियो का गेट लॉक हो जाने की वजह से सभी लोग उसी में ही दबे रहे और चीख पुकार मचती रही. इस हादसे के बाद एक युवक जो अपने रिश्तेदार को परीक्षा दिलाने जा रहा था  मानवता का परिचय देते हुए  को बाहर निकाला और सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया. लेकिन प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मौके पर कई लोग लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया.