CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
13-Apr-2025 01:48 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: गोपालगंज में भाभी की बहन के प्यार में पागल एक युवक ने भाई के ससुर की जान ले ली। युवक भाभी की बहन से शादी करना चाहता था लेकिन यह रिश्ता लड़की के पिता को मंजूर नहीं था। जिसके बाद आरोपी ने गला रेतकर भाभी के पिता की हत्या कर दी। वारदात के दो सप्ताह बाद पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव निवासी लक्ष्मी निवास सिंह की दो सप्ताह पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया और दो हफ्ते के भीतर ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद कुमार ने बताया कि लक्ष्मी निवास सिंह की हत्या उनकी बड़ी बेटी के देवर ने की थी। आरोपी रूपेश अपनी भाभी की बहन से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन भाभी के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुए था। इसी दौरान रुपेश ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से लक्ष्मी निवास सिंह की गला रेत दी। वारदात में रूपेश के दोस्त ने उसका साथ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।