ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
16-Mar-2021 05:59 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA:- इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ है। एनकाउंट में 4 नक्सली एरिया कमांडर मारे गये है। घटनास्थल से 4 हथियार बरामद किया गया है। गया के डुमरिया में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम के लिए ये इक्ट्ठा हुए थे।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों के नाम- अमरेश भोक्ता (जोनल कमांडर), शिवपूजन (सब जोनल कमांडर), श्रीकांत भुंइया (सब जोनल कमांडर) और उदय पासवान (सब जोनल कमांडर)

गया के डुमरिया के मझरी मुनवार के घने जंगलों में नक्सलियों के ठहरने की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस,कोबरा 205बटालियन और सीआरपीएफ 159 के जवानों ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपेरशन चलाया।ऑपेरशन के दौरान बीच जंगल मे सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हो गया।एनकाउंटर में सुरक्षाबलो के जवानों ने 4 नक्सली एरिया कमांडर को मार गिराया है। वंही उसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन की जा रही है।सर्च ऑपेरशन के बाद घटनास्थल से 3 एके47,1 इंसांस सहित कई हथियार को बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि हथियारबंद नक्सली जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे जैसे ही इसकी सूचना सुरक्षाबल के अधिकारियों को मिली नक्सलियों को खोजने के लिए जंगलों में कॉम्बिंग ऑपेरशन चलाया गयाा। इस दौरान नक्सली और सुरक्षा बल आमने सामने हो गए और दोनों के बीच करीब 3 से 4 घंटे तक मुठभेड़ हुई। दर्जनों राउंड गोलियां चली। सुरक्षााबलों के जवानों ने एनकाउंटर में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के 4 एरिया कमांडर को मार गिराया। एनकाउंटर को देख कई नक्सली भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है।